Safed Pani Ki Samasya Ka Gharelu Upchar

0
301
Safed Pani Se Chutkara Kaise Paye - Sex Samasya
Safed Pani Se Chutkara Kaise Paye - Sex Samasya

सफेद पानी (Safed Pani) की समस्या में क्या घरेलू उपचार करें?

इस हिंदी लेख में हम बात करने वाले हैं Safed Pani Problem (सफेद पानी की समस्या) के बारे में।

सफेद पानी की समस्या को ल्यूकोरिया (Leucorrhoea/Likoria/Leukorrhoea),

व्हाइट डिस्चार्ज (White Disharge) और आयुर्वेद की भाषा में

श्वेत प्रदर (Shwet Pradar/Swet Pradar) भी कहा जाता है।

इस समस्या में महिलाओं को योनि में खुजलि, जलन जैसी समस्याएं तो होती ही हैं,

साथ ही योनि से सफेद रंग का गाढ़ा, चिपचिपा व बदबूदार पानी भी आता है,

जो उनकी योनि के आसपास के क्षेत्र में गीलापन बना रहता है।

इसी कारण से महिलाओं के शरीर से बदबू आने लगती है।

किसी के सामने उठने-बैठने में शर्म आती है, अंडरगारमेंट्स खराब हो जाते हैं।

आप यह हिंदी लेख sexsamasya.com पर पढ़ रहे हैं..

श्वेत प्रदर के लक्षण

Safed-Pani-Ki-Samasya-Sex-Samasya
Safed-Pani-Ki-Samasya-Sex-Samasya

अगर सबसे बड़ी समस्या की बात करें,

तो इससे महिलाओं को शारीरिक रूप से बहुत ज्यादा कमजोरी आ जाती है।

एक तरह से शरीर अंदर से धीरे-धीरे खोखला हो जाता है।

हर वक्त आलस छाया रहता है। चेहरा मुर्झा जाता है।

बदन व कमर दर्द की शिकायत बनी रहती है,

आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं और स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है।

इसे आप एक प्रकार से श्वेत प्रदर के लक्षण भी कह सकते हैं।

ऊपर से समस्या भी ऐसी है कि महिलाएं किसी से कह भी नहीं पातीं,

संकोच करती हैं, जोकि स्वाभाविक है।

तो महिलाओं की इन्हीं सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हम आपको बता रहे हैं,

एक बहुत ही आसान-सा, छोटा-सा कारगर घरेलू नुस्खा।

यह नुस्खा सफेद पानी का इलाज करने में बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली है।

इसके अलावा इस नुस्खे का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

महिलाएं बिना किसी को बताये घर में ही

स्वयं इलाज करके सफेद पानी से छुटकारा पा सकती हैं।

ल्यूकोरिया की समस्या में क्या खायें?

Likoria-Home-Treatment-Sex-Samasya
Likoria-Home-Treatment-Sex-Samasya

इस समस्या में आपको लेना है एक पका हुआ केला।

क्योंकि पका हुआ केला ही ज्यादा प्रभावशाली होता है

घर में ही ल्यूकोरिया का इलाज करने के लिए।

एकदम गला हुआ केला आपको नहीं लेना है।

केला इतना पका हुआ कि अंदर पूरी तरह साबुत हो और थोड़ा ज्यादा सॉफ्ट हो।

अगर पका हुआ केला आपके पास नहीं हो, तो सामान्य केला घर में ले आयें।

2 से 3 दिन में ही केला पक जायेगा और तब आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- महिलाओं में कामेच्छा की कमी

अगली चीज जो आपको लेनी है, वो है शक्कर(चीनी)।

कोई खास तरह की चीनी आपको नहीं लेनी है,

रोजमर्रा में जो घर में आप इस्तेमाल करते हैं, वो ही शक्कर आपको लेनी है।

केला कैसे खायें?

Safed-Pani-Sex-Samasya
Safed-Pani-Sex-Samasya

सफेद पानी से छुटकारा पाने के लिए केला खाने का तरीका ये है कि

आपको रोज सुबह खाली पेट एक केला लेकर चीनी के साथ खाना है।

आप चाहें तो पूरा केला लेकर चीनी के साथ खायें।

या फिर केले के स्लाइस काट लें और

एक-एक स्लाइस को चीनी में मिलाकर भी खा सकते हैं।

अगर आपको मधुमेह यानी डायबिटीज की समस्या भी है,

तो आप चीनी का प्रयोग ना करें।

आप पका केला लेकर इसे ऐसे ही खा सकते हैं।

कई बार कमजोर पाचनतंत्र की वजह से केला पचाना आसान नहीं होता,

ऐसे में आप केला खाने के बार एक छोटी हरी इलायची चबायें।

इससे आपको केला पचाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

यह नुस्खा आप जरूर करें, बहुत ज्यादा इफेक्टिव है।

कुछ ही दिनों में आपको श्वेत प्रदर से छुटकारा मिल जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here